हार्निया के ऑपरेशन में हुआ हैरान करने वाला खुलासा! पुरुष के शरीर में मिला महिला का प्राइवेट पार्ट

मेडिकल इतिहास में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो डॉक्टर्स को भी हैरानी में दाल देते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है यूरोप के कोसोवो में जहां हार्निया का ऑपरेशन कराने आए 67 वर्षीय पुरुष के शरीर के अंदर महिला का प्राइवेट पार्ट मिला हैं। शख्स को करीब एक दशक पहले उन्हें प्राइवेट पार्ट के पास गांठ होने के बारे में पता चला था। इन्हें खांसने और खड़े होने पर गांठ नजर आती थी, हालांकि सोते समय यह नहीं दिखती थी। जब पहले वह इलाज कराने गए, तो गांठ के बारे में डॉक्टरों ने बताया कि यह हार्निया है और इलाज शुरू कर दिया। लेकिन उनकी परेशानी बढ़ती चली गई।

इसके बाद यह शख्स दूसरे अस्पताल में इलाज कराने के लिए गया। जब वहां पर डॉक्टरों ने गहन जांच के बाद रिपोर्ट देखी, तो वो हैरान रह गए। रिपोर्ट में पता चला कि इनके अंदर महिला का प्राइवेट पार्ट विकसित हो गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई कि यूटेरस, गर्भाशय ग्रीवा, फैलोपियन ट्यूब और अंडाशय भी मौजूद है। दरअसल, डॉक्टरों ने जांच में पाया कि इस 67 वर्षीय पुरुष के अंदर महिला के जननांग हैं, तो वहीं टेस्टिकल भी गायब मिला।

इस शख्स में मिली परेशानी को PMDS (Persistent Mullerian duct syndrome) कहा जाता है। किसी पुरुष के अंदर महिलाओं के प्राइवेट पार्ट विकसित होना बहुत ही असमान्य स्थिति होती है। मेडिकल इतिहास में अभी तक सिर्फ 200 पुरुष में यह मामला मिला है। यूनिवर्सिटी ऑफ प्रिस्थिना ने यूरोलॉजी केस रिपोर्ट जर्नल में यह रिपोर्ट प्रकाशित की है। यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसल के मुताबिक, इसकी प्रमुख पहचान undescended testes या soft inguinal hernias है। आमतौर पर पुरुषों को इस बारे में पता नहीं चलता है, लेकिन इसकी विस्तार से जांच करने में पकड़ में आ जाता है।