समुंदर की लहरों के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

37 साल की ये महिला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस महिला ने समुंदर की लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। Nicaragua की रहने वाली इस महिला का नाम जोसी (Josy Peukert) है। जोसी ने अपनी डिलीवरी को 'Free Birth' नाम दिया है। जोसी ने बिना चिकित्सकीय सहायता से अपने बच्चे को जन्म दिया है।

जोसी ने सोशल मीडिया पर उसने डिलीवरी का वीडियो भी शेयर किया है। जोसी ने प्रशांत महासागर में पानी लहरों के बीच बच्चे को जन्म दिया। जोसी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो फरवरी में अपलोड किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर अब ये तेजी से वायरल हो रहा है। जोसी पहले से 4 बच्चों की मां हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जिसमें जोसी अपने 42 साल के पति Benni Cornelius के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में डिलीवरी के समय जोसी को दर्द से कराहते हुए लहरों के बीच देखा जा सकता है। डिलीवरी में जोसी के पति ने मदद की थी। उन्होंने तौलिये, गर्भनाल को रखने के लिए बाउल जैसी आम चीजों का ही इस्तेमाल किया था। डिलीवरी में कोई आधुनिक उपकरण या तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

जोसी का कहना है कि जो लहरें उसकी पीठ पर टकरा रही थीं, वो उसे प्रसव के दौरान सहज फ़ील करवा रही थीं। उन्होंने कहा कि मैं यह दिखाना चाहती थी कि बिना Medical Intervention के भी महिला का शरीर बच्चे पैदा करने में सक्षम है। हालांकि, जोसी द्वारा की गई डिलीवरी की यह प्रक्रिया विवादों से भरी हुई है। दरअसल, कैलिफोर्निया की एक महिला ने 2018 में इस तकनीक से बच्चा पैदा करने की कोशिश की थी, तो वो मृत पैदा हुआ था। एक्सपर्ट भी इस तकनीक को फॉलो करने के लिए मना करते हैं।