OMG! इस प्रेग्नेंट महिला का पेट देखकर हर कोई रह गया हैरान

आमतौर पर हर प्रेग्नेंट महिला (Pregnant Woman) का पेट ऊपर और नीचे की तरफ बढ़ता है लेकिन डेनमार्क (Denmark) में रहने वाली महिला का पेट देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। महिला को देखकर समझना मुश्किल है कि वो प्रेग्नेंट है या फिर उसे कोई बीमारी है। इस महिला ने सोशल मीडिया पर अपने उभरे हुए पेट यानी बेबी बंप (Baby bump) की फोटोज शेयर की हैं, जिस पर लोग कॉमेंट कर रहे हैं और इस महिला की काफी तारीफ कर रहे हैं। महिला का नाम मिशेला मेयर-मोर्सी (Michella Meier-Morsi) है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप की फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान 35 सप्ताह तक बच्चों को गर्भ में रखा और उसके बाद ऑपरेशन से 3 बच्चों को जन्म दिया।

मिशेला के 3 बच्चों को नाम चार्ल्स, थियोडोर और गेब्रियल हैं। उनकी पहले भी 2 बेटियां हैं, जो देखने में हमशक्ल हैं। सोशल मीडिया पर जब से उन्होंने प्रेग्नेंसी जर्नी के वीडियो, फोटो और स्टोरी शेयर की है, तब से उनके फॉलोवर्स तेजी से बढ़ रहे हैं। उनके करीब 2.67 लाख फॉलोवर्स हो गए हैं। कुछ समय पहले मिशेला ने अपनी बच्चों के जन्म देने के बाद की भी फोटो शेयर की है, जिसमें उनके पेट की त्वचा काफी खिंची हुई नजर आ रही है।

मिशेला ने अपने ऑपरेशन से एक दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में वे ड्रेसिंग गाउन में खड़े होकर अपना बेबी बंप पकड़े हुए थीं, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें 35 हफ्ते हो चुके हैं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'कल सुबह हमारी फैमली के सदस्य बढ़कर सात हो जाएंगे।'

उन्होंने ऑपरेशन वाले समय के 36 घंटों को सबसे मुश्किल समय बताया। लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों से लड़ने के बाद उन्होंने तीनों बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया था, उस वीडियो को 2.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। इसके बाद मिशेला के इस वीडियो को एक टिक-टॉकर ने भी शेयर किया था, जिसके बाद से दुनिया भर के लोगों का उनकी ओर ध्यान गया।