घर में रोमांस कर रहा था कपल, तभी खिड़की से झांकने लगा भूत...; वायरल हुआ वीडियो

दुनिया में प्रैंक के कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद हम अपनी हंसी रोक नहीं पाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में एक लड़की के साथ ऐसा प्रैंक होता है जिससे उसकी सांसे अटक जाती है। प्रैंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है...

क्या है वीडियो में?

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक कपल अपने घर में एक दूसरे के साथ रोमांस कर रहा है। इसी दौरान एक नीचे खड़ा आदमी डंडे पर डरावाना सा मुखौटा लेकर उनकी बॉलकनी के तरफ ऊपर करता है। लड़की जैसे ही इस मुखौटे को देखती है वो डर जाती है और जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। लड़की को इस तरीके से चिल्लाता हुआ देख लड़का तुरंत बॉलकनी की तरफ जाता है और इस मुखौटे को देख लड़के के भी होश उड़ जातें है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jojosim नाम के एक पेज ने शेयर किया है। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे है।

एक यूजर ने लिखा- मैं इसे बार-बार देख रहीं हूं, ये बहुत ही फनी वीडियो है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- इस मुखौटे को देखकर लड़की से ज्यादा तो लड़का डर गया।