महिला को नहीं पता था कि वो गर्भवती हैं, रात को टॉयलेट गई और दे दिया बच्चे को जन्म!

किसी भी महिला का गर्भवती होना और बच्चा पैदा करना एक प्रोसेस होता हैं जिसमें गर्भवती होने के ये 9 महीने महिला के जीवन के सबसे यादगार पल बनते हैं और डिलीवरी के बाद जब उसका बच्चा इस दुनिया में आता हैं तो चहरे की खुशी देखने लायक होती हैं। अब जरा सोचिए कि किसी महिला को पता ही ना हो कि वह गर्भवती हैं और अचानक बच्चे को जन्म दे दें तो। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं! लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ हैं यूके के वेल्स के कार्डिफ में रहने वाली 36 वर्षीय निकोला (Nicola) के साथ जिसे तब तक अपनी गर्भवती होने की खबर नहीं थी, जब तक उसके गोद में बच्चा नहीं आ गया। वो रात को टॉयलेट गई थी। उसे प्रेशर जैसा महसूस हो रहा था। किन्तु उसने ख्वाब में भी नहीं सोचा था कि वास्तव में ये लेबर पेन है। उसकी 14 वर्षीय बेटी ने उसे डिलीवरी में सहायता की।

निकोला के अनुसार, कुछ वक़्त से उसे थोड़ा डिस्कम्फर्ट होता था। मगर उसने कभी इसे प्रेग्नेंसी से नहीं जोड़ा। इसका विशेष कारण था। प्रत्येक महीने निकोला के पीरियड्स आ रहे थे। इस कारण वो अपने गर्भवती होने की बात सोच भी नहीं सकती थी। डिलीवरी से एक रात पहले उसे हल्का बुखार आ गया था। इस कारण उसने पेरासिटामोल खाया तथा घर के काम करने लगी। उसने डिनर बनाया तथा बच्चों को खिलाकर सोने चली गई। निकोला ने कहा कि 15 मार्च को अचानक रात के 3 बजे उसे पेट में मरोड़ उठा। उसे लगा कि उसका पेट खराब हो गया है तथा उसे पॉटी करनी है। इस वजह से वो टॉयलेट गई। मगर वहां उसका वाटर बैग टूट गया तथा उसे समझ आया कि असलमें में वो गर्भवती थी। उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी को आवाज लगाई तथा उसकी सहायता से अपने बच्चे को डिलीवर किया। इस घटना के बाद सभी दंग हैं। फिलहाल बच्चा और मां दोनों ठीक हैं।