मरे हुए जानवरों में भर दिया जाता था सामान, गोदाम से मिले 1000 से ज्यादा जानवर

स्पेन के वैलेंसिया (Valencia, Spain) से जानवरों की तस्करी का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स के गोदाम पर छापा मारा। छापे में पुलिस को 1000 से ज्यादा जानवरों के पुतले मिले हैं। इन जानवरों के अंदर सामान भरकर उन्हें अपने गोदाम में रख रखा था। दरअसल, पहले इन जानवरों को मार दिया जाता था, बाद में उनकी चमड़ी में चीजें भर दी जाती थी। इससे वो असल के लगने लगते थे। फिर उन्हें ऊचे दामों में काला बाजारी के जरिए बेचा जाता था। इन जानवरों में कई प्रजातियां ऐसी भी थी जोकि रेयर थी। यह गोदाम 50 हजार स्क्वेयर मीटर में फैला हुआ था। इन जानवरों की कीमत 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बताई जा रही है। इनमें बंगाल टाइगर, शेर, तेंदुआ आदि शामिल हैं। पुलिस ने वेयरहाउस के मालिक से पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

नेशनल पुलिस फोर्स ग्रार्डिया सिविल ने बताया कि यह यूरोप में जानवरों को मारकर, उन्हें स्टफ करके बेचने का अब तक का सबसे बड़ा मामला है। इसमें पुलिस को पोलर बियर, हाथी, राइनो जैसे जानवर मिले। पुलिस को इस गोदाम से 198 हाथियों के दांत भी मिले। एक पूरी की पूरी दीवार दुर्लभ मृगों के सिर से भरी पड़ी थी। फिलहाल पुलिस इसको लेकर सचेत है और इससे जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।