इस जहरीली मछली का जहर पूरे शहर को कर सकता है तबाह, एक बूंद ले सकती है हजारों की जान

इस दुनिया में कई तरह के जानवर पाए जाते हैं जिनमें से कई विचित्र तो कई सामान्य होते हैं, कई जानवर पालतू तो कई जानलेवा साबित होते हैं। एक ऐसा ही जानवर हैं मछली जो अपनी खूबसूरती से सभी को आकर्षित तो करती हैं लेकिन जानलेवा भी हो सकती हैं। जी हां, स्टोन फिश नामक एक ऐसी मछली हैं जिसके जहर की एक बूंद पूरे शहर को तबाह कर सकती हैं और हजारों लोगों की जान ले सकती हैं। स्टोन फिश नामक यह मछली ज्यादातर मकर रेखा के आसपास समुद्र मे पाई जाती है।

स्टोन फिश पत्थर की तरह दिखती है। यही कारण है कि इस मछली को ज्यादातर लोग पहचान नहीं पाते और इसका शिकार हो जाते हैं। अगर गलती से भी इस मछली पर किसी का पैर पड़ जाए तो ये अपने ऊपर पड़ने वाले वजन की मात्रा में जहर निकालती है। यह जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी ने भी इस पर पैर रख दिया तो पैर काटना ही पड़ेगा और जरा सी लापरवाही मौत का कारण भी बन सकती है। पैर रखते ही यह फिश 0.5 सेकेंड की तेजी से अपना जहर छोड़ती है। यानी की पलक झपकते जितनी देर में ही यह अपना काम कर देती है। इस मछली का जहर इतना खतरनाक है कि इसकी एक बूंद अगर किसी शहर के पानी में मिला दी जाए तो शहर के हर इंसान की मौत हो सकती है।

किसी इंसान का शरीर अगर इस मछली के जहर के संपर्क में आ जाए तो उसका मौत तय है। दुनिया में पाई जाने वाली तमाम मछलियों से यह बिलकुल अलग है। दिखने में ये मछलियों जैसी नहीं दिखती बल्कि पत्थर जैसी दिखती है। सभी मछलियों का शरीर बेहद कोमल होता है तो वहीं इसका शरीर पत्थर के समान होता है। इसका ऊपरी खोल एकदम पत्थर के जैसे सख्त होता है। मछली के ऊपर यह पत्थर का खोल कुछ-कुछ इंसानी चेहरे के जैसा नजर आता है।