पेड़ों पर लटकी इन गुड़ियों से आती हैं रोने की आवाजें

यह दुनिया अपनेआप में कई अनोखी और रहस्यमयी चीजों से भरी हैं जो कि आपको हैरानी में डाल सकती हैं। ऐसा ही कुछ अनोखा देखने को मिलता हैं मेक्सिको के एक आईलैंड पर जिसे गुड़ियाओं के आईलैंड के रूप में जाना जाता हैं। यहां हर जगह पर गुडियां देखने को मिल जाती है फिर चाहे जमीन हो, पानी हो या पेड़। यहां जिधर नजर डालिए, केवल भूतिया गुड़ियाएं ही दिखेंगी। आपको घूरती इनकी नजरें आपके होश उड़ा देगी।यहां ना ही सिर्फ गुड़ियाएं नजर आती हैं बल्कि एक लड़की की आवाज भी सुनाई देती है।

लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार ऐसा भी लगा है कि वह लड़की उनका पीछा कर रही है।ये गुड़ियाएं यहां कहां से आयीं और क्यों ये जगह इतनी डरावनी है, इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। इतनी सारी गुड़िया यहां डॉन जूलियन नाम के शख्स ने टांगी थीं। शहर से दूर जूलियन यहां अपनी बीवी के साथ रहता था। एक दिन उसे नहर में एक बच्ची की लाश मिली। उसके कुछ ही दिन बाद उसी नहर में एक गुड़िया दिखी। तभी से जूलियन को उस बच्ची की आत्मा सताने लगी।

आत्मा की शांति के लिए जूलियन ने पूरे आईलैंड पर गुड़िया टांगना शुरू कर दिया। जूलियन ने अपने घर के चारों तरफ भी गुड़ियों को रस्सी से टांग दिया ताकि उसका भूत उसे तंग ना करे। लेकिन सैलानियों का कहना है कि उन्हें आज भी किसी लड़की की आवाज सुनाई देती है।