1 लाख से ज्यादा बार भगवान राम का नाम लिख बना डाली ये तस्वीर, कलाकारी और धैर्य की हो रही तारीफ, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ एक लड़की ने अलग अलग रंगों से भगवान राम के 1 लाख से ज्यादा बार नाम लिखकर ज़बरदस्त तस्वीर तैयार की है. लड़की के वीडियो को रिटायर्ड एयर मार्शल Aviator Anil Chopra ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जहां एक लड़की ने 10,0011 लाख बार भगवान राम का नाम लिखकर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की ऐसी चित्रकारी कर डाली, जिसे देखकर लोग अचरज में पड़ गए है। इस वीडियो को देखने के बाद दावा किया जा रहा है कि ऐसी बेमिसाल कलाकारी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पेंसिल से ड्रॉ की गई किसी ड्रॉइंग पर लड़की अलग-अलग रंगों के पेन की मदद से राम राम राम लिखती दिख रही है और जब उसकी लिखावट पूरी होती है, तो भगवान राम समेत मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान वाली पूरे दरबार की तस्वीर उभर आती है। जो बेहद मनमोहक थी। मात्र राम नाम से भगवान की छवि बना देना आसान बात नहीं है। इसके लिए कड़ी मेहनत और धैर्य की भी आवश्यकता है, जो इस लड़की ने दिखाया है। राम की भक्ति का ही असर रहा होगा, कि इसके चेहरे पर कोई शिकन या थकान दिखाई नहीं दी। तभी तो उसने इतनी खूबसूरत तस्वीर बनाई है भगवान राम संग मां सीता, लक्ष्मण और हनुमान की।

वीडियो को देखने के बाद हर कोई इस कलाकार लड़की की तारीफ कर रहा है। वीडियो को 1.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग उसके धैर्य की भी जमकर सराहना भी कर रहे हैं जो 1,00,000 से ज्यादा बार राम का नाम लिखकर इतने बेहतरीन चित्रकारी कर दी।