पालतू खरगोश ने किया कुछ ऐसा काम कि हो गया 2 लाख रूपये का नुकसान, जानें पूरा माजरा

अपने पालतू जानवर का ख्याल रखना सभी पसंद करते हैं। लेकिन पालतू जानवर से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा जाए तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला यूके की रहने वाली एक महिला के साथ जिसके पालतू खरगोश ने कुछ ऐसा काम कर दिया कि 2 लाख रूपये का नुकसान हो गया। मिरर की खबर के मुताबिक पालतू खरगोश उसके 2000 डॉलर का सामान खा चुका है। भारतीय करंसी के मुताबिक, यह रकम 2 लाख रुपये होती है। इसमें एक Louis Vuitton का बैग भी था। जोकि काफी महंगा आता है।

सारा होलिंग्स, इंग्लैंड के डर्बी की रहने वाली हैं। उनके पास एक छह महीने का खरगोश है, जिसका नाम बिंक्स है। वो कहती हैं कि उन्हें नहीं पता कि वो हंसे या रोएं। उन्होंने यह बताया कि वो उनके ब्रेंडेड जूते खा चुके है, उनका हैंडबैग खा चुका है। कुल मिलाकर ये खरगोश उनका 2 लाख रुपये का सामान डकार चुका है।

सारा पेशे से एयर होस्टेस, एक दफा वो बिंक्स को उसके पिंजरे में बंद करना भूल गई थी। जब वो घर आईं, तो उन्होंने देखा कि उसने लाखों रुपयों की महंगी चीजों को कुतर दिया था। वो कहती हैं कि यह दिखने में बड़ा में छोटा लगता है लेकिन काफी तबाही मचा देता है। वो मेरे कपड़े चबा जाता है। इतना ही नहीं, वो उनके 20 ग्राम बाल भी चबा गया। बाद में जब डॉक्टर को बुलाया गया तो वो भी हैरान रह गए।