बिहार: लड़के के पेट से निकला 5.5 इंच लंबा स्टील का गिलास, देख डॉक्टर्स के उड़े होश

बिहार के बेतिया से बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, नशे में धुत 22 साल के एक लड़के के पेट से डॉक्टर ने स्टील का गिलास निकाला। दरअसल, लड़के को कुछ दिन पहले भयानक पेट दर्द हुआ और मलद्वार से खून आने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने जब उसकी जांच की तो रिपोर्ट में सामने आया कि उसके पेट में 14 सेमी (5.5 इंच) लंबा गिलास फंसा हुआ था। वह शरीर के अंदर फंसा हुआ था और वह उसके शरीर के अंदर चला गया था जिसके कारण उसके मलद्वार से खून आने लगा था।

सर्जरी को लीड करने वाले डॉ इंद्र शेखर कुमार ने बताया कि इस सर्जरी को 11 डॉक्टर्स की टीम ने किया और सफलतापूर्वक स्टील के गिलास को शरीर से बाहर निकाल दिया। लड़के के शरीर से गिलास को निकालने के लिए कोलोस्टॉमी की गई। यह एक ऐसी सर्जरी होती है जिसमें आंत में एक होल किया जाता है और एक बैग फिट किया जाता है। ताकि घाव ठीक हो सके। जनवरी में उसकी कोलोस्टॉमी को निकाल लिया जाएगा। डॉक्टर्स का दावा है कि जब लड़का नशे में था तब उसके शरीर में यह स्टील का गिलास डाला गया होगा इसलिए उसे कुछ याद नहीं है।