मोरनी के अंडों को चुराने की कोशिश कर रहा था शख्स, तभी हुआ जोरदार हमला; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को मोरनी के अंडों को चुराने की कोशिश करते देखा जा रहा है। लेकिन अंडो को चुराना उस शख्स के लिए भारी पड़ गया। वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही वे मोरनी को हटाते हुए अंडो को चुराने की कोशिश करता है उसे समय हवा में उड़ते हुए मोर आ जाता है और वह उस शख्स पर हमला कर देता है।

इंसानों के साथ ही जानवर भी अपने बच्चों की देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसी बात का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस वीडियो को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं।

खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों यूजर्स ने देख लिया है, जिसके साथ ही करीब 15000 लाइक्स भी मिल चुके है। इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने मोर को काफी हिम्मती बताया है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने मोर की सराहना करते हुए 'वेल डन बर्ड' कहा है।