इस शख्स ने किए भविष्य के कई खुलासे, किया साल 2030 से आने का दावा, लाइ डिटेक्टर टेस्ट में भी हुआ पास

आपने अक्सर फिल्मों में टाइम मशीन के बारे में देखा होगा या सोचा होगा कि काश ऐसा कुछ होता जो हमें समय में आगे-पीछे लेकर जा सकें। हांलाकि टाइम मशीन है या नहीं ये तो हम नहीं जानते, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद को भविष्य से आया हुआ बताता हैं और आने वाले समय के कई खुलासे करता हैं। हम बात कर रहे हैं नोआ नाम के एक व्यक्ति की जो यह दावा करता हैं कि वह साल 2030 से आया है, और किन्ही कारणों से 2017 में पृथ्वी पर आकर वह फंस गया है। इस बात की पुष्टि के लिए उसका लाई डिटेक्टर टेस्ट भी किया गया। जिसमे वह पास हुआ।

एक खबर के मुताबिक नोआ ने ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी आश्चर्य में पड़ गए हैं। नोआ के अनुसार बहुत जल्द 2 देशों में खतरनाक युद्ध होने वाला है, और यह देश है नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया। नोआ का कहना है कि इस युद्ध में नॉर्थ कोरिया को हार मिलेगी, और इसके बाद दुनिया नॉर्थ कोरिया को भी साउथ कोरिया के नाम से ही जानेगी। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार नोआ ने लाई डिटेक्टर टेस्ट पास कर लिया है। एक टीवी चैनल ने नोआ के लाइ डिटेक्टर टेस्ट के दौरान का वीडियो यूट्यूब पर भी पोस्ट किया है। यह वीडियो काफी वायरल हुआ।

नोआ का कहना है कि वह दुनिया को भविष्य के बारे में बताना चाहते हैं। नोआ की भविष्यवाणी के अनुसार 2020 में डोनाल्ड ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बनेंगे। 2028 में इंसानों का मंगल ग्रह पर जाने का सपना पूरा हो जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिग्रहण होगा। लोग गूगल स्टाइल ग्लासेज पहनने लगेंगे और टैक्नोलॉजी एक लेवल आगे पहुंच जाएगी। नोआ के अनुसार खतरनाक बीमारी कैंसर की दवाई भी आसानी से मिलने लगेगी।