यहां पीरियड्स के खून से चेहरा धोती हैं लड़कियां, जानें इससे जुड़ी अनोखी मान्यताएं

पीरियड्स महिलाओं के जीवन चक्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो कि एक नियत समय के बाद दोहराई गई प्रक्रिया होती है। हर महिला को इसके दर्द से गुजरना पड़ता हैं। वर्तमान समय के आधुनिक युग में भी पीरियड्स को लेकर खुलकर बात नहीं की जाती हैं और इससे जुड़ी अनोखी मान्यताओं को बढ़ावा दिया जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको विभिन्न देशों में पीरियड्स की मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

भारत : पीरियड्स आने पर महिलाएं किचेन में नहीं जा सकती, खाना नहीं बना सकतीं, बड़े-बुजुर्गों को छू भी नहीं सकती, वो अचार नहीं छू सकती, मंदिर जाने और पूजा-पाठ करने की भी मनाही होती है।

फिलीपींस : यहां लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स आते हैं, तो वो उस खून से अपने चेहरे को धोती हैं। ऐसी मान्‍यता है कि ऐसा करने से चेहरा साफ होता है।

साउथ अफ्रीका : यहां पहली बार पीरियड्स आने पर लड़कियों को सूर्यास्त तक चादर से सिर ढक कर रहना होता है।

अफगानिस्तान : यहां महिलाएं पीरियड्स के दौरान नहा नहीं सकती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान नहाने से वो बांझ हो जाएंगी।

नेपाल : यहां पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर जाने की मनाही होती है। इस दौरान वो अशुद्ध मानी जाती हैं।