अचानक लोग करने लगे इस नीम के पेड़ की पूजा, हुआ ये चमत्कार

आज भी हमारे देश के कुछ ऐसे हिस्से हैं जहां अंधविश्वास को ही सच्चाई मानकर लोग उसके साथ जीने लगते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा झारखंड के रामगढ़ में भी देखने को मिला जहां लोगों ने शिव मंदिर के पास एक नीम के पेड़ से दूध निकलते हुए देखा तो इसे भगवान का चमत्कार मान लिया और उस पेड़ की पूजा करने लगे। लोगों ने इसे भगवान का प्रसाद मानकर ग्रहण करना शुरू कर दिया और वहीं पेड़ के नीचे पूजा पाठ करने लगे।

नीम के पेड़ से निकल रहे दूध को वहां की महिलाएं अपने घर भी ले गईं। यह देखकर वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पेड़ के नीचे पूजा-पाठ शुरू कर दी।

कथित तौर पर नीम के पेड़ से दूध निकलने को लेकर स्थानीय महिलाएं इसे भगवान का चमत्कार मान रही हैं। एक स्थानीय महिला ने इसे लेकर कहा कि यह देवी मां का चमत्कार है जो नीम के पेड़ से मीठा दूध निकल रहा है।

वहीं दूसरी महिला ने दावा किया कि पेड़ से जो दूध निकल रहा वो पीने में मीठा लग रहा है। यहां दूर-दूर से लोग आ रहे हैं क्योंकि यहां शीतला मां का वास है। पास में ही स्थित शिव मंदिर के पुजारी ने भी इसे चमत्कार माना है।