यहां लोगों को नहीं होता कार चोरी होने का डर, छोड़ जाते हैं कार को खुली हुई

हर किसी को अपनी कार से प्यार होता हैं और वह इसे चोरी हो जाने के डर से हमेशा लॉक करके ही निकलता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी हैं जहां लोगों को कार चोरी होने का डर नहीं हैं और वे कार को खुली हुई ही छोड़ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं कनाडा के एक शहर चर्चिल की जहां लोग अपनी कार को लॉक नहीं करते। इसका कारण काफी अजीबोगरीब है। यह कारण इंसानियत से जुड़ा हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो आइये जानते हैं इसके पीछे की कहानी के बारे में।

दरअसल, चर्चिल शहर पोलर बियर के लिए जाना जाता है। इस शहर में पोलर भालुओं की संख्या सबसे ज्यादा है इसलिए इसे दुनिया की पोलर बियर कैपिटल कहा जाता है। कार खोलने के पीछे जो कारण वो पोलर बियर्स से ही जुड़ा हुआ है। मासूम और प्यारे से दिखने वाले पोलर बियर असल में बेहद खूंखार जीव होते हैं। ये इंसानों पर भी हमला कर देते हैं जिसमें उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे में यहां के लोग, अन्य शहरवासियों के लिए अपनी कार खुली छोड़ देते हैं जिससे अगर कभी उनका सामना पोलर बियर से हो गया, तो वो कार में छिप सकें या फिर कार लेकर वहां से भाग सकें।

कार खुली छोड़ना कानून आवश्यक नहीं है, लोग सिर्फ मानवता और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ऐसा करते हैं। रिपोर्ट्स की मानों तो पोलर बियर का आकार साइबेरियन टाइगर से भी बड़ा हो सकता है और वो बेहद खूंखार होते हैं। ये भालुओं की प्रजाति में सबसे खतरनाक मांसाहारी जानवर माने जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पोलर भालुओं से बचने के लिए किसी भी तरह की तेज हरकत नहीं करनी चाहिए। धीरे-धीरे उनके सामने से हट जाना चाहिए।