अपने पैरों को हाथ में लेकर चलता हुआ दिखा शख्स, देखे सिर घुमा देने वाले इस वीडियो को

सोशल मीडिया पर इस समय प्रैंक वीडियो की भरमार है। इनमें से कुछ ऐसे वीडियो होते है जिनको देखने के बाद विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हंसने का तो पता नहीं लेकिन आप डर जरूर जाएंगे। दरअसल, वीडियो में एक शख्स अपने पैरों को हाथ में लेकर चलता हुआ दिखता है। जैसे ही लड़का इस स्थिति में एक लड़की के सामने से जाता है लड़की बुरी तरह से डर जाती है और भागने लगती है। इसके बाद लड़का लिफ्ट में जाता है जहां दो लड़कियां भी उसे देखकर डर जाती है। इन सबके बाद लड़का प्रैंक करने के लिए चेयर पर बैठे एक मां-बेटे के पास जाता है। वो भी उससे बुरी तरह से डर जाते हैं। बेटा तो इतना डर जाता है कि रोने लगता है और डर के कारण भाग जाता है।

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोग कमेंट सेक्शन में वीडियो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स को वीडियो पसंद भी आ रहा है। वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।