अपने साथी की मौत पर पक्षियों ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख नम हो जाएगी आपकी आंखे

ऐसा नहीं है कि अपने साथी को खोने का दर्द सिर्फ इंसानों को ही होता है। यह दर्द पशु-पक्षी भी महसूस करते है। जानवर या पक्षी भी अपने साथी की मौत से इतने विचलित हो जाते हैं कि उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगता है और वह भी इंसानों की तरह उनसे मिलने पहुंच जाते हैं। इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पक्षी जो हुबहू तोते की तरह नजर आ रहा है, वह अपने साथी की मौत पर काफी दुखी है। वह कभी इधर तो कभी ऊधर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वह अपने साथी को चोंच से नोंच-नोंचकर जगाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद अन्य पक्षी भी उसे सांत्वना देने पहुंच जाते हैं। सभी पक्षी झुंड में कुछ दूरी पर है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद लोगों की आंखे हम हो गई है। कई यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कहा कि इस नजारे को देखकर मेरी आंखें नम हो गई है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये वीडियो मेरे दिल को छू गया!

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई गलाह, जिसे गुलाबी और ग्रे कॉकटू के नाम से भी जाना जाता है। अपने साथी की मौत से दुःखी है। अंतिम विदाई लोगों का दिल तोड़ देगी। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4 लाख ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है।