गिटार की धुन पर तोते ने गाया सुरीला गाना, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

कई लोग अपने घर में तोता रखते हैं क्योंकि वो काफी सुन्दर और बातूनी होते है। अक्सर तोते को तरह तरह की आवाज निकालते देखा होगा। इसके अलावा तोते इंसानों की तरह बोलते भी है लेकिन क्या आपने कभी किसी तोते को गाना गाते देखा है। जी हां इन दिनों एक तोता सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसे अपने मालिक के साथ गिटार की धुन पर गाते हुए देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर तोते के वीडियो ट्विटर यूजर @rtnordy ने शेयर किए हैं। वीडियो क्लिप में देख सकते हैं कि एक शख्स गिटार बजा रहा है और उसके सामने ही तोता बैठा हुआ है। तोता गिटार की धुन पर बड़े ही सुरीले अंदाज में रॉक गाना गा रहा है। तोते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उसकी तारीफ भी कर रहे है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस तोते के वीडियो को अभी तक 3।7 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही इस वीडियो 71 हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है औऱ 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।