अपनी शादी में पाकिस्तानी लड़की ने पहना 100 किलो का लहंगा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन यह कोशिश करते हैं कि उनके पोशाक कुछ अलग और शानदार हो, लेकिन कई बार कुछ अलग करने के चक्कर में ऐसा कर जाते हैं। जिससे मामला चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ इन दिनों पाकिस्तान की दुल्हन ने भी किया। जिसको लेकर वह सुर्खियों में है।

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने हाथ की कढ़ाई से बना हुआ एक विशाल लाल रंग का लहंगा पहना था। मीडिया में खबरों की माने तो ये टेल डिजाइन और उसके वर्क के चलते इस लहंगे का वजन कम से कम 100 किलों का हो गया। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दुल्हन का लहंगा इतना लंबा और विशाल था कि इसने पूरे स्टेज को ही ढक लिया। यहां तक कि लहंगा सीढ़ियों से नीचे भी चला गया।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने कमेंट कर कहा कि इतने भारी लहंगे को दुल्हन ने कैसे पहन कर वॉक किया है तो वहीं, कई लोगों ने कहा अजीबोगरीब शौक है।