लंबे कान वाली बकरी देख सभी रह गए दंग, बन गई सेलिब्रिटी; तस्वीरें हुई वायरल

पाकिस्तान के कराची में 15 दिन पहले पैदा हुआ बकरी का एक बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। वजह है उसके लंबे-लंबे कान। उसके कानों की लंबाई लगभग 48 सेंटीमीटर है, जिससे यह अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बन सकता है। इस क्यूट बकरी का नाम सिम्बा है। जब वो लंबे कानों के साथ पैदा हुई तो उसके मालिक मुहम्मद हसन नरेजो दंग रह गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिम्बा की तस्वीरें साझा कीं जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सिम्बा का जन्म 5 जून को सिंध में हुआ था।

टेलीग्राफ के अनुसार, बकरी के बच्चे के लंबे कान शायद जीन म्यूटेशन या जेनेटिक डिसऑर्डर का परिणाम हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि वह अभी बिल्कुल ठीक है। मुहम्मद हसन नरेजो को उम्मीद है कि सिम्बा जल्द ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक होगी। सिम्बा एक न्युबियन है, एक बकरी की नस्ल जो अपने लंबे कानों के लिए जानी जाती है। इस नस्ल की बकरी एक महत्वपूर्ण उद्देश्य की पूर्ति करती है, वह है गर्म मौसम में शरीर को ठंडा रखने में मदद करना। हालांकि, न्युबियन मानकों के अनुसार भी सिम्बा के कान अधिक लंबे हैं।
मुहम्मद हसन नरेजो का कहना है कि लोग सिम्बा को देखने आते हैं और उसके साथ सेल्फी लेते हैं।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सबसे ज्यादा कामोरी बकरी पाई जाती हैं, जो कि यहां सबसे आम है। ऐसा कहा जाता है कि लगभग 54 मिलियन बकरियों के साथ, यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बकरी उत्पादक देश है। कुछ नस्लों को मीट के लिए पाला जाता है, जबकि कुछ का उपयोग मीट और दूध दोनों के लिए किया जाता है। न्युबियन बकरियां उच्च गुणवत्ता वाले, उच्च मक्खन वाले दूध का उत्पादन करती हैं, जिसे पिया जा सकता है या आइसक्रीम, दही, पनीर और मक्खन बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।