पाकिस्तान : पति ने किया पत्नी के साथ झगड़ा, फिर उठाया चाकू और काट दी...

पाकिस्तान (Pakistan) में एक आदमी (सज्जाद अहमद ) ने पहले अपनी पत्नी (शाजिया) से झगड़ा किया उसके बाद उसकी नाक और बाल काट दिए। समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसियों ने सोमवार को उस महिला शाजिया को बचाया और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने महिला को लाहौर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर उसे नकली नाक लगाएंगे।

शाजिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी की ससुराल गई थी, तभी उसका पति आ गया। वह उसे वापस घर ले आया, दरवाजा बंद किया और उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके पति ने एक चाकू उठाया और उसकी नाक काट दी। पति की तलाश जारी है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शाजिया का पति सज्जाद अहमद उसे अक्सर प्रताड़ित करता था। वह उसे छोटे-मोटे घरेलू मामलों में पाइप और लोहे की छड़ से पीटता था। पड़ोसियों ने कई बार उसे बचाया।