यहाँ गधे बन रहे है गंदी राजनीति का शिकार, सरेआम इंसानियत हो रही है शर्मशार

आज के समय में राजनीति का माहौल इतना खराब हो चूका है कि नेतागण एक-दूसरे पर लांछन लगाने में पीछे नहीं रहते हैं और अपने ओहदे का सम्मान ना करते हुए जोश में होश खोकर कई अभद्र बातें कर जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्य पाकिस्तान में सामने आया है जहाँ की गंदी राजनीति का शिकार गधों को होना पड़ा हैं। आइये जानते है इंसानियत को शर्मशार करने वाली इस घटना के बारे में।

आज हम आपको पाकिस्तान के बारे में एक ऐसी खबर बताएंगे जिसको जानकर आपको शर्म आ जाएगी। बताया जा रहा है कि, पाकिस्तान में राजनीतिक पार्टियों के समर्थक अपने विरोधी नेताओं को नीचा दिखाने के लिए गधों को मारपीट कर एवं बुरी तरह घायल करके उनपर राजनीतिक संदेश लिख रहे हैं।

इस तरह से गधों को बुरे तरीके से घायल करके उनकी पीठ पर राजनीतिक संदेश लिखने से उनका तात्पर्य किसी नेता की गधे से तुलना करना है। हाल ही में, एक खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने भी कुछ ऐसा ही किया था जिसमें एक गधे की मौत हो गई थी।