3 सगी बहनों को हुआ एक ही शख्स से प्यार और रचा ली उससे शादी! जानें क्या हैं पूरा मामला

शादी के रिश्ते में जब पति-पत्नी के बीच कोई वो आ जाए तो दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। हांलाकि कई लोग घर वाली और बाहर वाली के चक्कर में परेशान होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे। हम बात करने जा रहे हैं अफ्रीकी देश कांगो की जहां एक शख्स ने 3 सगी बहनों से एकसाथ शादी की हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा थोड़े होता हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसा ही हुआ हैं। जी हां, 32 साल के लुविजो (Luwizo) ने Natasha, Natalie और Nadege तीन सगी बहनों से एक साथ शादी की। हैरानी की बात तो यह हैं कि इसकी पेशकश इन्हीं बहनों ने की थी। लुविजो का कहना हैं कि यह फैसला उनके लिए बहुत कठिन था। मेरे माता-पिता को अभी तक नहीं समझ में आ रहा है कि मैंने ऐसा क्यों किया?

मिली जानकारी के मुताबिक़ लुविजो की मुलाकात सबसे पहले Natalie से सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और बाद में वो उसकी अन्य दो बहनों के साथ भी रिलेशनशिप में आ गया। इस बारे में बात करते हुए लुविजो ने बताया कि मेरे पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि उन्होंने शर्त रखी थी कि तीनों बहनों से शादी करनी होगी वो भी एक ही दिन।

दूसरी तरफ इस बारे में एक दुल्हन ने कहा कि जब हम तीनों बहनों ने लुविजो के सामने एक साथ शादी की शर्त रखी तो वो हैरान रह गया। हालांकि बाद में उसको हमारी ये शर्त माननी पड़ी। हम तीनों बहनें उससे बहुत प्यार करती हैं। इसी के साथ आगे दुल्हन ने बताया कि भले ही लोग तीन महिलाओं के लिए एक पति शेयर करना असंभव समझते थे, लेकिन हम तीनों बहनें बचपन से हर चीज शेयर कर रही हैं और अब पति भी शेयर करेंगी। आप सभी को बता दें कि लुविजो से शादी करने के बाद तीनों बहनें बहुत खुश हैं।