हवाई जहाज के अंदर महिला की पैंट में घुसा बिच्छू, फिर जो हुआ जान सहम उठेंगे आप

आपने देखा ही होगा कि हवाई जहाज के अंदर पूरी सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा जाता हैं ताकि कोई अनहोनी ना हो। लेकिन इतनी सुरक्षा के बाद भी कई बार फ्लाइट में जानवरों के निकल आने की घटना सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक विचित्र घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई और कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, महिला की पैंट में एक बिच्छू घुसा हुआ था और उसे कई बार डंक मारे। जब उसके पैर में कुछ चुभने जैसा महसूस हुआ तो वो रेस्टरूम गई, जहां उसके पैंट से एक बिच्छू निकला।

यह घटना बीते गुरुवार की है। महिला ने सैन फ्रांसिस्को से अटलांटा के लिए यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट पकड़ी थी। बिच्छू के कई बार डंक मारने की वजह से उसके पैर में काफी तेज दर्द हो रहा था। जब महिला हवाई जहाज से उतरी तो पैरामेडिक्स द्वारा तुरंत उसका इलाज किया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि क्रू मेंबर्स ने महिला की तुरंत मदद की। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। हालांकि यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि आखिर बिच्छू महिला की पैंट के अंदर घुसा कैसे।

इससे पहले फरवरी में भी एक ऐसी ही घटना घटी थी। स्ट्रैट्स टाइम्स के अनुसार, इंडोनेशिया के रियू से बैंटेन की फ्लाइट में एक बिच्छू बैगेज बिन से रेंगता हुआ एक यात्री के पास पहुंच गया था, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा फरवरी में ही एयर ट्रांसैट फ्लाइट में भी एक बिच्छू ने महिला को डंक मार दिया था। सीबीसी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में एक प्लास्टिक के कप के अंदर फंसे बिच्छू को दिखाया गया था, जिसने महिला के विमान से उतरने से ठीक पहले डंक मार दिया था।