वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर मिली 'डेड बॉडी', कहा - जीवन संभव है

क्या मंगल ग्रह पर जीवन संभव है? इस सवाल का जवाब ढूढने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक शोध कर रहे है वही इस बीच मंगल गृह पर एक ऐसी चीज देखने को मिली है जिसके बाद वैज्ञानिक दावा कर रहे है कि मंगल गृह पर जीवन संभव है। अमेरिकी वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर डेड बॉडी मिली है। इसका सर मौजूद है, शरीर है, पैर है।

अमेरिका के ओहायो यूनिवर्सिटी के कीट विज्ञानी और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा से जुड़े डॉ विलियम रोमोसर कई सालों से मंगल ग्रह की ऑनलाइन तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई बार कीड़ों जैसे आकार के उदाहरण मिले हैं। उन्हें ये तस्वीरें मार्स रोवर से मिली हैं। डॉ विलियम रोमोसर के मुताबिक मंगल से मिली तस्वीरों से पता चलता है कि वहां पर ऐसी कई आकृतियां देखने को मिली हैं जो मक्खियों और रेंगने वाले जैसे सांपों की आकृतियों से मिलती-जुलती हैं।

डॉ विलियम रोमोसर का दावा है कि मंगल ग्रह पर जीवन के सबूत जीवाश्मों के रूप में मौजूद हैं। और जीवित कीट-पतंगे भी हो सकते हैं। इनमें कुछ के पंख थे। वे पंख फड़फड़ाते भी हैं। कुछ स्‍ट्क्‍चर्स में ग्‍लाइडिंग और उड़ान भरने की क्षमता के सबूत पाए गए हैं।

डॉ रॉमोजर ने कहा कि मंगल ग्रह पर कई पैरों वाली आकृतियां भी मिली हैं। डॉ विलियम रोमोसर का कहना है कि इन आकृतियों का स्‍वरूप भविष्‍य में मिलने वाली गहन जानकारी के आधार पर बदल भी सकता है।