ओडिशा के बिजनेसमैन ने बनवाया 100 ग्राम सोने का मास्क, जानें क्या है कीमत

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क अहम रोल निभा रहा है हालाकि, अब लोगों ने इसे फैशन से जोड़ दिया है। लोग अब अलग अलग तरह के मास्क लगाए घूमते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कई लोग अब सोने और चांदी के मास्क भी बनवा रहे है। पुणे में गोल्डमैन नाम से मशहूर शंकर कुरहाड़े के बाद अब ओडिशा में भी एक बिजनेसमैन ने सोने का मास्क बनवाया है।

ओडिशा के बिजनेसमैन आलोक मोहंती ने कोरोना वायरस से बचने के लिए सोने का मास्क बनवाया है। इस मास्क को बनाने में 100 ग्राम सोने का इस्तेमाल किया था है और इसकी कीमत 3.5 लाख के करीब है। सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही आलोक की तस्वीर में दिखाई देने वाला मास्क बेहत पतला है और इसे मुंबई के जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बनवाया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस मामले में जब आलोक मोहंती से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले वह मुंबई गए थे। वहां पर एक ज्वेलरी शॉप में एक शख्स सोने का मास्क बनवा रहा था, तभी मैंने भी फैसला किया कि मैं भी एक सोने का मास्क बनवाउंगा।

आलोक ने कहा मैंने मुंबई के ही जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बातचीत की और उन्होंने मास्क बनाने की हामी भी भर दी। आलोक ने बताया कि ज्वेलरी शॉप वालों ने 22 दिन के अंदर ही सोने का मास्क बनाकर दे दिया।

मास्क के डिजाइन को लेकर आलोक मोहंती ने बताया कि यह पहनने में बेहद आरामदायक है और इसके पास लगे इलास्टिक के रबर से इसे पहनना काफी आसान हो जाता है। आलोक ने बताया कि सोने को लेकर मेरा प्यार देखते हुए लोग मुझे 'Gold Man' कहते हैं।

बता दे, इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ में शंकर कुरहाड़े नाम के शख्स को सोने का मास्क लगाकर घूमते देखा गया था। शंकर का मास्क 5.5 तोले का है और इसकी कीमत लगभग 3 लाख की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि गोल्ड के शौकीन शंकर अपने शरीर पर तकरीबन 3 किलो सोना पहनते हैं। इनके गले में मोटी-मोटी सोने की चेन, हाथों की दसों उंगलियों में गोल्ड की अंगूठियां और कलाई में ब्रेसलेट उनके सोने के प्रेम को दर्शाती है।

दुल्हन के लिए बने सोने के मास्क

पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क बनाया है। इस मास्क को देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए क्योंकि यह बड़ा सुंदर है। इस मास्क का वजन 124 ग्राम है और इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये है। आप सभी को बता दें कि ऐसी खबर है कि इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। वैसे इस मास्क नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है और यह एक नेकलेस चोकर है। बताया गया है 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहन सकते हैं। वैसे इस मास्क की सबसे खास बात यह भी है कि इस्तेमाल करने के बाद इसे आसानी बदला भी जा सकता है।