निक जोनास के दांतों में फंसा खाना देख ट्विटर पर लोगों ने लिए मजे, मिला ये जवाब

ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने बोल्ड लुक की वजह से और निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने स्टेज परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींचा। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ ग्रैमी अवॉर्ड्स रेड कार्पेट पर पहुंचीं। इस दौरन प्रियंका ने वाइट सैटिन गाउन पहन रखा था। जिसमें प्रियंका बेहद ही खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही थी। साथ में प्रियंका की नाभि पर लगा क्रिस्टल स्टड उनकी इस खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं निक जोनस के परफॉर्मेंस को सबकी काफी तारीफ मिली लेकिन इसी बीच उनके एक फैन ने ऐसी चीज नोटिस की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी टांग खिंचाई शुरू हो गई

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस को निक जोनस के दांत में हरे रंग का कुछ फंसा दिखाई दिया जिस पर निक ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। निक ने पोस्ट किया, 'कम से कम अब आप सभी लोगों को पता है कि मैं ग्रीन चीजें खाता हूं।'