शेर को पसंद नहीं आया लड़की का डांस, मुंह फेर कर चल दिया आगे, वीडियो वायरल

न्यूयॉर्क (NewYork) के ब्रोन्क्स चिड़ियाघर (Zoo) एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए। चिड़ियाघर में मौजूद एक महिला अचानक से सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए शेर के बेड़े में पहुंच गई। इतना ही नहीं, महिला शेर को डांस करके चिड़ाने भी लगी। यह नजारा देखकर वहा खड़े लोगों के होश उड़ गए। महिला द्वारा ऐसा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई देता है कि महिला शेर के सामने खड़ी है और हाथों को हिलाकर और डांस करके शेर को चिढ़ा रही है। हालांकि, इस दौरान शेर शांत दिखाई देता है।

Daily Mail की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहा शेर अफ्रीकी प्रजाति का है। वहीं घटना में महिला या शेर की जान को नुकसान नहीं पहुंचा है। ये घटना शनिवार की है। चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा है कि वे मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। सेफ्टी बैरियर तोड़ने के खिलाफ उनकी जीरो टॉरलेंस पॉलिसी है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिला की हरकत को खराब बताया है। एक यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि उसे सीधे जेल ले जाना चाहिए। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि शेर भी जानता था कि महिला अजीब हरकत कर रही है।