पर्यावरण बचाने की अनोखी पहल, नवरात्रि के मौके पर 16 हजार लोगों ने ग्रहण की मिट्टी के बर्तनों में प्रसादी

रायपुर में रविवार को नवरात्रि (Navratri 2019) के मौके पर भनपुरी इलाके के एक संगठन ने शहर का सबसे बड़ा भंडारा किया। जिसमें 16 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भंडारे में सबसे खास बात यह थी कि इस दौरान खाने-पीने के लिए सिर्फ मिट्टी के बर्तनों का ही इस्तेमाल किया गया। बता दे, यहां के मंदिर में 2012 से हर साल भंडारा होता है।

भंडारे के मुख्य आयोजक शांता जाल का कहना है कि पिछले 10 साल से प्लास्टिक खाने की वजह से गायों की मृत्यु को देख रहे हैं। इसलिए तय किया था कि प्लास्टिक के बजाय मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करेंगे। जाल परिवार का कहना है कि मिट्टी का बर्तन टूट जाए तो उसे गड्ढे में डाल देते हैं। यह चार-छह दिन में मिट्टी बन जाता है। कोलकाता से फिर वैसा ही बर्तन मंगवा लेते हैं।

शांता जाल पर्यावरण जागरुकता फैलाने और अरसे से का काम भी कर रहे हैं। मवेशियों के लिए भी काफी काम कर चुके हैं। भास्कर की खबर के अनुसार वह कई बार सरकार से प्लास्टिक बैन की मांग कर चुके हैं। आयुर्वेद के अनुसार शरीर को रोज 18 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व मिलने चाहिए। जो सिर्फ मिट्टी से ही आते हैं। एल्युमिनियम के प्रेशर कूकर से खाना बनाने से 87 फीसदी पोषक तत्व नष्ट होते हैं। मिट्टी के बर्तन में पूरे 100 फीसदी पोषक तत्व मिलते हैं। इनमें खाना खाने से अलग से स्वाद भी आता है।