नवरात्रि स्पेशल : माता का चमत्कारी मंदिर, काजल लगाने से होता है आँखों का इलाज

भारत में देवी माँ को बहुत माना जाता हैं और नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में तो हर तरफ मातारानी के जयकारों की ही गूँज होती हैं। हमारे देश में देवी माँ के कई मंदिर स्थित हैं जो अपने चमत्कारों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको माता के ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रह एहेन जहाँ का काजल लगाने मात्र से ही आँखों से जुडी हर समस्या का निवारण हो जाता हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के माँ चंडिका मंदिर की, तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

देवी माँ के यह प्रसिद्द मंदिर बिहार में स्थित है। ऐसा माना जाता हे की यहाँ आने वाले सभी भक्तो की सारी मनोकामनाए पूर्ण हो जाती है। इस मंदिर का चमत्कार यह हे की यहाँ आने वाले भक्त यदि मंदिर में अपनी आँखों पर काजल लगा ले तो उनकी आँखों से जुडी सभी समस्याओ का समाधान माँ देवी के दर्शन मात्र से हो जाता है। बिहार के लोगो का कहना हे की मंदिर वाली जगह पर माँ पर्वती की एक आंख गिरी थी और इसी कारण यहाँ आने वाल सभी भक्तो की आँखों से जुडी सभी समस्या माँ पारवती दूर कर देती है। इस मंदिर को माँ चंडिका के नाम से भी जाना जाता है।

नवरात्रि के दिनों में यहाँ भक्तो की भारी भीड़ पड़ती है जिसके चलते यहाँ सुबह 3 बजे से ही माता के पट खुल जाते हे और पूजा प्रारंभ हो जाती है। माँ चंडिका के इस मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन अष्टमी को होता जिसमें हजारो की संख्या में भक्त हिस्सा लेते हे और माँ की भक्ति भाव के साथ पूजा करते है।

इस मंदिर का कोई प्रमाणिक इतिहास नहीं हे लेकिन इस मंदिर जुडी कई रोचक कहानिया मोजूद है। यहाँ भक्त देश-विदेश से दर्शन करने आते हे और इस मंदिर में महाभारत से जुडी भी कई कहानिया मौजूद है। लेकिन ये भी सच है कि यहाँ माँ चंडिका अपने भक्तो की आँखों से जुडी सभी समस्याओ का निवारण करती है।