दुल्हन ने दूल्हे के साथ की नॉटी हरकत, वीडियो देख हार बैठेंगे दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों दुल्हन का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन खाने के दौरान अपने दूल्हे के साथ ऐसी नॉटी हरकत करती दिखाई दे रही है। जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं।

वायरल वीडियो में क्यूट दुल्हन शादी के बाद खाना खाने के दौरान अपने दूल्हे के साथ मजेदार और बेहद ही नॉटी हरकत करती है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन शादी की रस्म पूरी होने के बाद खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान आप देख सकते हैं कि वह अपने हाथों से अपने दूल्हे को खाना खिला रही है। हालांकि इसी वक्त दुल्हन अपने दूल्हे के साथ नॉटी हरकत कर देती है। दरअसल, दुल्हन अपने दूल्हे को अपने हाथों से खाना खिलाने जा रही होती है, वैसे ही दूल्हा खुशी के मारे फूला नहीं समाता। दूल्हा बहुत ही ज्यादा खुशी में अपने मुंह आगे करके दुल्हन के हाथ से निवाला खाने जाता है। हालांकि अगले ही पल दुल्हन अपने दूल्हे के मुंह के पास से निवाला खुद खा लेती है। ये हरकत देखने में बहुत ही नॉटी लगती है। यही नहीं इसके बाद दुल्हन बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशन देती है।

इस क्यूट वीडियो को इंस्टाग्राम पर shajuvkarat_photography नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब 7 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।