नई खोज, अब अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना सकेंगे बिस्किट!

नासा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेस में फ्रेश खाना खिलाने की तैयारी कर रही है, जिसके चलते एक स्पेशल ओवन स्पेस स्टेशन पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस ओवन में अंतरिक्ष यात्री बिस्किट बना सकेंगे। दरहसल, अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाने के लिए डीहाइड्रेटेड या पका हुआ भोजन ले जाते थे। लेकिन अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द स्पेस में अंतरिक्ष यात्री बिस्किट बना लेंगे। नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो ने जानकारी देते हुए कहा कि हम देखना चाहते हैं कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में बिस्किट को बेक करने की प्रक्रिया कैसे काम करती है। स्पेस स्टेशन में पृथ्वी जैसा वातावरण तैयार करने के लिए कृत्रिम वातावरण तैयार किया जाता है। यह जानना रोमांचक होगा कि माइक्रोग्रेविटी में बिस्किट कैसे बनाया जाएगा। मैसिमिनो ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में बना बिस्किट खा सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तो हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि अंतरिक्ष में बिस्किट एक बार में ही बन जाएंगे या नहीं लेकिन इनकी खुशबू बेहद रोमांचक होगी।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में बिस्किट बनाना केवल आनंद लेने के लिए ही नहीं है। हम देखना चाहते हैं कि माइक्रोग्रेवटी में ओवन कैसे काम करता है। बिस्किट को ओवन में सेकना, इसका आकार और स्वाद कैसा होगा? वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथवी पर बन रहे कुकीज और स्पेस में बने कुकीज में कुछ फर्क जरूर होगा।

News 18 की खबर के अनुसार इस ओवन को जीरो जी किचेन और डबलट्री बॉय हिल्टन कंपनी ने मिलकर तैयार किया है। इस ओवन को देखें तो ये एक बेलनाकार कंटेनर जैसा दिखाई देता है। इस डिजाइन को जानबूझकर ऐसा तैयार किया गया है, जिससे माइक्रोग्रेविटी में खाने की चीजों को सेकने में मदद मिल सके।