बिना कपड़ों के गाड़ी दौड़ा रही थी महिला, रोका तो मचा दिया हंगामा; काबू करने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में एक 28 वर्षीय महिला बिना कपड़ों के गोल्फ कार्ट दौड़ा रही थी। जब पुलिसकर्मियों ने उसे रोका तो वो उनसे ही भिड़ गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला का नाम जेसिका स्मिथ है। जेसिका स्मिथ बोस्टन की रहने वाली है।

‘इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस एक अपराधी को पकड़ने के सिलसिले में Dunedin शहर गई थी। तभी उन्होंने देखा कि एक महिला बिना कपड़ों के गोल्फ कार्ट दौड़ा रही है। पुलिस ने महिला को रुकने का इशारा किया, लेकिन वो उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे निकल गई। इसके बाद जब पुलिस ने पीछा करके उसे रोका, तो उसने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला को काबू करने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। पुलिस का कहना है कि महिला शराब के नशे में थी। जब उससे गाड़ी से उतरने को कहा गया तो उसने बवाल शुरू कर दिया।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्मिथ के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, और वह पूरी तरह से न्यूड थी। पुलिस ने इससे भी इनकार किया है कि स्मिथ पकड़े गए दूसरे अपराधी की मदद के इरादे से वहां पहुंची थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों मामलों में कोई कॉमन लिंक नहीं है। जेसिका स्मिथ के खिलाफ विभिन्न मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है।