वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य बना हुआ हैं यह गर्म पानी का झरना, दूर होती हैं कई बीमारियां

यह दुनिया कई रहस्यों और हैरान करने वाली जगहों से भरी हुई हैं। कुछ रहस्य तो ऐसे भी हैं जो वैज्ञानिकों के लिए सिरदर्द का कारण बने हुए हैं। आज हम भी आपको एक ऐसी ही रहस्यमयी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं बेहद हैरान करने वाली है। हम बात कर रहे हैं तुर्की में पमुक्कले की पहाड़ियों पर बहने वाले गर्म झरने की। यहां प्राकृतिक रूप से कई स्विमिंग पूल बने हुए हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के कौतुहल का विषय भी बने हुए हैं।

कहा जाता है कि यहां गर्म पानी के सरोवरनुमा झरने हजारों सालों से हैं। यहां के पानी का तापमान 37 डिग्री से 100 डिग्री के बीच रहता है। कहते हैं स्विमिंग पूल जैसे बने इन गर्म पानी के झरनों में नहाने से कई तरह की बीमारियां खासतौर से त्वचा संबंधी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। यही वजह है कि गर्म पानी के इन झरनों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं।

यहां की सबसे बड़ी पहेली ये है कि यहां मौजूद गर्म पानी के सरोवर अपने आप बने हैं या फिर बनाए गए हैं, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता। इन झरनों के पानी को लेकर कई बार वैज्ञानिक शोध कर चुके हैं, जिसके मुताबिक यहां के पानी में मौजूद खनिजों के बाहरी संपर्क में आने से कैल्सियम कार्बोनेट बनता है, जो हजारों सालों से इन झरनों के किनारों पर जमा हो रहा है। यही कारण है कि इन झरनों ने सरोवर का रूप ले लिया है।