अनोखा गांव जिसकी जमीन के नीचे जल रही हैं 60 साल से आग, जानें इसका रहस्य

यह दुनिया बहुत विशाल हैं जहां आपको कई अनोखी और अजीबोगरीब जगहें देखने को मिलती हैं। कुछ जगहें ऐसी होती हैं जिनसे जुड़े रहस्य आपको हैरानी में डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीन के नीचे जल रही आग के कारण अनोखी हैं। हम बात कर रहे हैं अमेरिका में स्थित है सेंट्रालिया नाम के शहर की। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में स्थित यह शहर एक समय काफी व्यस्त था। लेकिन लगातार आग जलने से लोगों ने यहां जाना छोड़ दिया है जिसकी वजह से यह जगह बाकी जगहों से कट गई है। अब यह शहर दुनिया में सिर्फ इसलिए जाना जाता है, क्योंकि यहां जमीन के नीचे आग जल रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रालिया कभी माइनिंग शहर था। साल 1962 में यहां पर काम बंद कर दिया गया जिसके बाद लोगों ने यहां आना-जाना बंद कर दिया। कोयले की खदानों में लगने वाली आग अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि 60 साल बीत जाने के बाद आज भी खदानों के नीचे आग जल रही है जिसमें धुंआ निकलता रहता है। धीरे-धीरे यह खाली होती गई और साल 2020 तक पूरी तरह से लोग यहां से चले गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1980 तक इस शहर की आबादी 2700 थी। लेकिन धीर-धीरे यहां से लोग चले गए। इसके बाद यहां पर सिर्फ चार लोग बच थे जो साल 2020 में पलायन कर गए। इस शहर के नीचे जल रही आग को कई बार बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग नहीं बुझ पाई। लेकिन यहां से गैसों का रिसाव होता है जो बेहद हानिकारक है जिसके कारण इसको ऐसे ही छोड़ दिया गया है। जब इसकी जांच की तो पता चला कि इसमें कार्बन मोनोक्साइड है जिसका स्तर बेहद खतरनाक है।