मुर्गे को डंडा दिखाना पड़ा इस लड़के को भारी, खुद की जान के पड़े लाले; देंखे ये वायरल वीडियो

सोशल मीडिया में इन दिनों कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है जिनकों देखने के बाद हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन्ही में से एक वीडियो इन दिनों काफी देखा जा रहा है। यह वीडियो एक देशी मुर्गे और युवक का है। वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो किसी ग्रामीण क्षेत्र का मालूम होता है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में एक शख्स नजर आता है, जिसके हाथ में छड़ी है और वो एक मुर्गे को मारने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इस बीच ऐसा कुछ ऐसा हुआ की लड़के को उल्टे पांव वहां से भागने पड़ गया। वीडियो में नजर आता है कि एक देशी मुर्गा अपने दरबे के पास नजर आ रहा है और एक लड़का वीडियो बना रहे शख्स के इशारों पर मुर्गे पर छड़ी से हमला करने के लिए आगे बढ़ता है। लड़का छड़ी मारने ही वाला था कि मुर्गे ने उल्टा उसपर हमला कर दिया। लड़का खुद को बचाने के लिए बुरी तरह चिल्लाते हुए भागता है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- कभी किसी को कमजोर मत समझो। एक यूजर ने लिखा- मुर्गे ने हमला किया तो भाग खड़ा हुआ। एक यूजर ने लिखा- बहादुर मुर्गा, कोई पंगा मत लेना इससे।