
इंटरनेट पर ध्यान खींचने के लिए कुछ लोग अजीब और असामान्य हरकतें करने से बाज नहीं आते। मुंबई की कंटेंट क्रिएटर सीमा कनौजिया ने भी इसी चाहत में कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो गई। बारिश के बाद गंदे पानी से भरी सड़क पर उन्होंने ऐसे लोट-लोटकर डांस किया कि वहां से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक भी चकित रह गए।
यह घटना मुंबई की एक व्यस्त सड़क की है, जहां बारिश के कारण सड़क पूरी तरह पानी से भर गई थी। वायरल वीडियो में सीमा उस गंदे पानी में जाकर इस तरह लेटीं जैसे कोई स्विमिंग पूल हो, और छपाक-छपाक करते हुए डांस करने लगीं। उनके इस अजीबोगरीब प्रदर्शन को देखकर आसपास मौजूद लोग और बाइक सवार हैरानी में पड़ गए और सोचने लगे कि आखिर यह लड़की क्या कर रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सीमा गंदे पानी में गिरकर, लेटकर और जल-क्रीड़ा करते हुए डांस कर रही थीं, जबकि कई वाहन चालक उन्हें हैरानी से निहार रहे थे। इस विचित्र रील को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सीमा कनौजिया की तुलना विवादित कंटेंट के लिए प्रसिद्ध पुनीत सुपरस्टार से की है।
पुनीत सुपरस्टार से तुलनाकुछ लोग मजाक में सीमा को पुनीत सुपरस्टार की बहन कहने लगे हैं, क्योंकि पुनीत भी लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। उन्हें कभी गटर के पानी में नींबू मिलाकर पीते देखा गया, तो कभी चेहरे पर गोबर मलते हुए कैमरे के सामने नजर आए।
सीमा कनौजिया मुंबई की रहने वाली हैं और सार्वजनिक जगहों पर इस तरह के ऊटपटांग डांस कर इंटरनेट सनसनी बन गई हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @seemakanojiya87 को साढ़े 8 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनकी यह रील वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर बहस का विषय बनी है। लोग इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का घटिया तरीका बता रहे हैं। आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।