पत्नी के प्रति पति का ऐसा प्यार कि तोहफे में दे दिया ताजमहल जैसा घर

ताजमहल के बारे में तो सभी जानते हैं कि यह प्यार की निशानी हैं और इसकी खूबसूरती को देखने को लिए लोग आगरा जाते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसा जोड़ा देखने को मिल रहा हैं जिसमें पत्नी और पति के बीच बेहद प्यार दिखाई दे रहा हैं और यहां एक पति ने अपनी पत्नी को तोहफे में ताजमहल जैसा घर बनाकर दिया हैं। इस घर के अंदर की गई नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कलाकारों की मदद ली गई है। आप सभी को बता दें कि इस घर को इंडियन कंस्ट्रक्टिंग अल्ट्राटेक आउट स्टैंडिंग स्ट्रक्चर ऑफ एमपी का अवॉर्ड मिल चुका है। जिस युवक के बारे में हम बात कर रहे हैं वह बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चौकसे हैं। उनका कहना है उनके दिल में हमेशा इस बात की कसक रहती थी कि दुनिया भर में प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल उनके शहर बुरहानपुर में क्यों नहीं है।

असली ताजमहल के जैसे दिखने वाले इस घर में 4 बेडरूम है। इसके अलावा एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम बनवाया गया है और कहा जा रहा है इस घर को बनाने में 3 साल लगे। इस ताजमहल जैसे घर में असली ताजमहल की ही तरह मीनारें भी हैं। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों से तैयार करवाया गया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि घर के अंदर और बाहर, इस तरह से लाइटिंग की गई है कि रात के अंधेरे में भी यह घर एकदम असली ताजमहल की तरह ही चमकता दिखाई देता है।

इसी के चलते उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनवा डाला। वहीं ताजमहल जैसा घर बनाने वाले इंजीनियर ने बताया कि 'ताजमहल जैसे घर के निर्माण में कई अड़चनें आईं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसके लिए उन्हें असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन करना पड़ा।' आपको बता दें कि ताजमहल जैसे घर में डोम 29 फीट ऊंचा रखा गया है। इसमें एक बड़ा हॉल, 2 बेडरूम नीचे, 2 बेडरूम ऊपर हैं। एक किचन, एक लाइब्रेरी और एक मेडिटेशन रूम भी इसमें बनाया गया है।