बच्चे में हैं चीज की ऐसी दीवानगी कि हर साल आ जाता है 2 लाख का खर्चा

अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चे खाने को लेकर बेहद चूजी होते हैं और अपनी पसंद के आहार की खाना पसंद करते हैं। बच्चों को कुछ आहार तो इतने पसंद होते हिं कि वे हर समय इन्हें ही खा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक 4 साल के छोटे बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं जो चीज का ऐसा दीवाना हैं कि सिर्फ चीज पर हर साल 2 लाख रूपये का खर्चा आ जाता हैं। बच्चे की इस लत को छुड़ाने की बजाय मां उसकी भरपाई कर रही हैं।

43 साल की डॉन बेकर लंदन की रहन वाली हैं। उनके बेटे को चीज़ खाने की लत है। यह बच्चा अब शौक से इसे नहीं खाता, बल्कि चीज़ अब उसकी कमजोरी बन चुकी है। दरअसल, बेकर ने 3 महीने की उम्र से ही अपने बच्चे को चीज़ खिलाना शुरू कर दिया था। अब ये चीज़ उसकी आदत बन चुका है। डॉन बेकर का कहना है कि उनके बेटे को चीज़ का स्वाद इतना पसंद है कि वह ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक केवल चीज़ ही चीज़ खाना पसंद करता है। यही वजह है कि डॉन बेकर अब अपने बेटे को Cheese Boy कहकर बुलाती हैं। यह महिला अपने बेटे की इस अजीबोगरीब लत से परेशान है। लेकिन वह अपने बेटे एल्फी को इसके लिए नहीं रोकती।

डॉन बेकर की मानें, तो वे हर साल अपने बच्चे की इस लत पर हर साल 2 लाख रुपए से ज्यादा पैसे खर्च करती हैं। उनके मुताबिक, एल्फी हफ्ते भर में करीब 3500 रुपए का चीज़ खा लेता है। डॉन बेकर चार बच्चों की मां हैं। लेकिन एल्फी जैसी लत बाकियों में नहीं है। डॉन बेकर का कहना है कि उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान चीज़ अच्छी खासी मात्रा में खाई थी। शायद यह भी एल्फी की लत के पीछे की वजह हो सकती है। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया है कि जब एल्फी केवल तीन महीने का था, तब से उन्होंने उसे सॉलिड खाना देना शुरू कर दिया था। तभी से उसे चीज़ का स्वाद काफी पसंद है। डॉन बेकर ने एक टिकटॉक वीडियो में दिखाया है कि उनके बेटे को चीज़ इतना पसंद है कि वह उसे सीधे मुंह में कद्दूकस करके खा लेता है। हालांकि, कई लोगों का मानना है कि एल्फी की मां इस बात को बढ़ावा देकर गलत कर रही हैं।