महिला ने दिया साढ़े 6 किलो वजन के बच्चे को जन्म, मंगवाना पड़ा स्पेशल आर्डर देकर डायपर

हर विवाहिता का सपना होता हैं कि वह एक दिन मां बने और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे। डिलीवरी के बाद नवजात बच्चे का वजन करीब ढाई किलो के पास होता हैं। लेकिन एरिज़ोना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला ने 6 किलो वजन के बच्चे को जन्म दिया जिसके लिए डायपर भी स्पेशल आर्डर देकर मंगवाना पड़ा। एरिज़ोना के बैनर थंडरबर्ड मेडिकल सेंटर में 4 अक्टूबर को कैरी पटोनाइ ने 38 वीक की प्रेग्नेंसी में अपने इस बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले भी कैरी के दो बच्चे हैं। वो भी अपने जन्म के दिन काफी फिट थे। अपने तीसरे बच्चे का नाम उन्होंने फिनली रखा है।

आपको बता दें 4 अक्टूबर को कैरी ने अपने बेटे को जन्म दिया था। अचानक उनको लेबर पेन शुरू हो गया और जल्द बाजी में उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। कैरी को तुरंत सी सेक्शन के लिए ले जाया गया, जहां उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और उसके जन्म के दौरान बेटे का वजन साढ़े 6 किलो था। बच्चे का वजन जानने के बाद उसके पेरेंट्स से लेकर अस्पताल में मौजूद सभी डॉक्टर भी हैरान थे।

फिनली के जन्म से पहले कैरी 2 बच्चों का स्वागत कर चुकी हैं। जहां उनके दोनों बच्चे जन्म के समय काफी फिट थे, वहीं फिनली काफी मोटा और वजन में भारी पैदा हुआ था। आप सभी को बता दें आम तौर पर बच्चों का वजन दो से ढाई किलो का होता है, लेकिन फिनली का वजन साढ़े 6 किलो का निकला। जब फिनली का जन्म हो गया तब डॉक्टर ने स्पेशल डायपर भी ऑर्डर किया था, क्योंकि उनके पास 6 किलो के बच्चे का साइज का डायपर नहीं था। इसके अलावा उन्होंने फिनली के नए कपड़े भी मंगवाए क्योंकि जो कपड़े वो लाए थे वो फिनली को फिट नहीं हो पाए थे।