अजीबोगरीब रेस्त्रां जहां खाना खिलाने का अलग ही अंदाज, कहीं जेल में खिलाते है तो कही हवा में

अक्सर वीकेंड्स पर लोग भोजन करने के लिए अपने परिवार या दोस्तों के साथ बाहर भोजन करना पसंद करते हैं और इसके लिए वे किसी रेस्त्रां में जाते हैं। लेकिन क्या आप कभी ऐसे रेस्त्रां में गए हैं जहां आपको अजीबोगरीब तरीके से भोजन परोसा गया हो। जी हाँ, देश-दुनिया में ऐसे कई रेस्त्रां हैं जो अपने अजीबोगरीब तरीकों के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको उन्हीं अजीबोगरीब रेस्त्रां के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भोजन करने का अपना अलग ही अंदाज हैं। तो आइये जानते हैं इन अजीबोगरीब रेस्त्रां के बारे में।

* टॉयलट सीट वाल रेस्त्रां

चीन के शेनजेन में एक रेस्त्रां में चेयर और काउच की जगह पर टॉयलट सीट रखी है। यहां आने वाले मेहमानों को इन यूनिक टॉयलट सीट पर बैठाया जाता है और उनके सामने टेबल पर खाना लगाया जाता है। लोग बड़े मजे से खाते हैं।

* महिलाओं जैसे पुरुष वेटर

टोक्यो में एक रेस्त्रां है जहां पर पुरुष वेटर बड़े अलग लुक में नजर आते हैं। यही इस रेस्त्रां की खासियत है। यहां पुरुष महिला की पोशाक पहने रहते हैं। पुरुष वेटर महिलाओं की डिजाइनर पोशाक में मेहमानों को प्यार से खाना परोसते हैं।

* ऑपरेशन थिएटर वाला रेस्त्रां

ताइपे में यह ऑपरेशन थिएटर जैसा रेस्त्रां काफी फेमस है। यहां पर महिला वेट्रेस नर्सों की पोशाक में रहती हैं और मेहमानों को खाना परोसती हैं। ऐसे में इनको देखने के बाद आपको लगेगा कि शायद आप किसी ऑपरेशन थिएटर में हैं।

* रेस्त्रां का लुक जेल जैसा

चीन में एक रेस्त्रां का लुक जेल जैसा है। यहां पर आने पर सलाखों के पीछे खाना परोसा जाता है। ऐसे में इस रेस्त्रां में आने पर लोग यहां खाने से ज्यादा इसको देखते रहते हैं। लोग मजाक भी करते हैं कि जेल में खाना खा रहे हैं।

* ट्रेन कोच वाला रेस्त्रां

शेनयांग में भी एक बड़ी अनोखी थीम वाला रेस्त्रां हैं। यहां रेस्त्रां को ट्रेन कोच का आकार दिया गया है। यहां बैठने पर ऐसा लगता है कि जैसे किसी ट्रेन में सफर करते हुए खाना खा रहे हैं। यह रेस्त्रां काफी चर्चित है।

* हवा में बना रेस्त्रां

बेल्जियम में भी एक बड़ा अनोखा रेस्त्रां है। यहां इस रेस्त्रां में आने वाले मेहमानों को हवा में खाना परोसा जाता है। यह अनोखा रेस्त्रां क्रेन की मदद से हवा में करीब 50 मीटर की टेबल में फैला है। लोगों को बड़ा मजा आता है।

* रोबोट परोसते खाना


हर्बिन में भी एक यूनिक थीम वाला मशहूर रेस्त्रां है। यहां वेटर या वेट्रेस खाना नहीं परोसते हैं। इस रेस्त्रां में खाना परोसने का काम रोबोट करते हैं। रोबोट बड़े आराम से मेहमानों की सेवा करते हैं। बच्चों को यह बहुत भाता है।