दुनिया की इन रहस्यमयी जगहों को देखते ही आप हो जाएंगे हैरान

यह दुनिया कई आश्चर्यजनक चीजों से भरी हैं जिनके बारे में जो भी जानता हैं हैरान रह जाता हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही जगहों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो पाएगा और हैरान रह जाएंगे। इन जगहों के बारे में आपने शायद आज तक नहीं सुना होगा। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

1910 के दशक में अमेरिका के हॉलैंड द्वीप पर 300 से भी ज्यादा घर थे, जहां लोग रहते थे, लेकिन बाद में समुद्र की तेज लहरों से यहां की मिट्टी कटने लगी और धीरे-धीरे सारे घर पानी में समा गए। अब इस आइलैंड पर सिर्फ एक ही घर बचा हुआ है, जो लोगों को बेहद ही हैरान करता है।

बेल्जियम के एक जंगल में हजारों की संख्या में कारें सालों से जंग खा रही हैं। कहते हैं कि ये कारें अमेरिकी सैनिकों की हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम में वो लंबे समय के लिए तैनात थे, लेकिन जब युद्ध खत्म हुआ तो वो इन कारों को अपने साथ अमेरिका नहीं ले जा सके और रास्ते में ही छोड़कर चले गए। तब से ये कारें यहीं पड़ी हैं।

आयरलैंड के रोस्कोमन में एक महल है, जो सदियों से वीरान है। इसे 'मैकडर्मोट कैसल' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं कि इसे 12वीं सदी में बनाया गया था, लेकिन इसके बनने के कुछ ही साल बाद इसमें आग लग गई और महल के अंदर मौजूद 34 लोग जलकर मर गए। तब से लेकर आज तक यह महल वीरान पड़ा हुआ है। यहां कोई नहीं रहता है।

जर्मनी में एक बेहद ही सुनसान इलाके में एक नदी पर अजीब तरह का पुल बना हुआ है, जिसे 'डेविल ब्रिज' के नाम से जाना जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह पुल अपने आप बना है, जबकि कुछ लोग इसे बनाने के पीछे शैतानों का हाथ बताते हैं।