दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बनाने का दावा किया यूएई की एक कंपनी ने, 3 लीटर की कीमत इतने करोड़ रुपये

परफ्यूम और डियोडरेंट का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। ग्राहक अपनी पसंदीदा सुगंध के लिए परफ्यूम खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा पर्फ्यूम कौन सा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बनाया है और इसे बनाने में तकरीबन 3 साल का समय लगा है। और इस दौरान इसे 494 बार इसका परीक्षण किया गया। इसका नाम शुमुख है। अरबी में शुमुख का मतलब सबसे योग्य होता है और इसकी कीमत की बात करे तो तीन लीटर परफ्यूम की कीमत करीब 8.93 करोड़ रुपए (12 लाख 95000 डॉलर) है और इसे बनाया है असगर अदम अली ने।

कंपनी ने बताया शुमुख को रखने के लिए इटालियन मुरानो क्रिस्टल की एक विशेष बोतल बनाई गई है। इसे सोने के बाज, अरब के घोड़े, गुलाब और एक ग्लोब से सजाया गया है। इसमें 38.55 कैरेट के 3571 हीरे, 18-कैरेट गोल्ड के 2.5 किलो का स्वर्ण मोती और 5.9 किलो शुद्ध चांदी का भी इस्तेमाल किया गया है। यह वह बोतल है, जिसने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

गिनीज बुक के मुताबिक पहला सबसे महंगा परफ्यूम क्लाइव क्रिश्चियन नंबर 1 इंपीरियल मैजेस्टी है। 2005 में 10 बोतल को रिलीज किया गया था। एक बोतल में 500 मिली परफ्यूम था, जिसकी कीमत करीब 89 लाख रुपए (2 लाख 5000 डॉलर) थी।