सिर्फ AC में ही रहता है यह अनोखा कुत्ता, इसकी कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

आजकल देखा गया है कि लोग अपने घरों में पालतू जानवर रख्गना पसंद करते हैं, खासतौर से कुत्ता। क्योंकि कुत्ता सबसे वफादार जानवर कि श्रेणी में आता हैं। आपको बाजार में कुत्तों की कई ब्रिड अवेलेबल हो जाएगी, लेकिन आज हम आपको जिस कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं उसके अनोखेपन और उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो आइये जानते है इस महंगे कुत्ते के बारे में।

इस कुत्ते की कीमत इतनी अधिक है कि इतनी कीमत में आप एक छोटा हवाई जहाज खरीद सकते हैं। यह बात जानकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार यह कुत्ता बीते साल राजस्थान में आयोजित एक डॉग शो के दौरान लाया गया था। जिस किसी ने इस कुत्ते को वहां देखा उसकी आंखे खुली की खुली रह गई। दरअसल यह कुत्ता आम डॉगीज से बिल्कुल अलग था। तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के इस कुत्ते की कीमत 15 से 30 करोड़ के बीच बताई गई।

रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के शहर जयपुर में डॉग शो का आयोजन किया गया था, जहां दुनिया भर की कई नस्लों के कुत्ते शामिल हुए थे। इनमें से सबसे खास और सबसे मंहगा कुत्ता यही था। इसके बारे में सुन कर लोग हैरान रह गए। बता दें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के इस डॉग के बारे में पता चला की उसकी विशेष देखभाल की जाती है। इस कुत्ते की एक खसियत यह भी है कि यह हमेशा ऐसी रूम में रहता है और ज्यादा देर बाहर रहने पर ये अच्छा फील नहीं करता। इस तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। 24 घंटे एसी में रहने वाला इस कुत्ते को हर15 दिन में स्पा करवाना होता है। इसका खाना जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं। इसका साइज 32 इंच होता है और वजन करीब 70 से 80 होता है।