दुनिया की टॉप सबसे महँगी बिकनी, कीमत करोड़ों में

दुनिया में हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपनी जिंदगी ऐशो-आराम से जिए। एक सामान्य व्यक्ति के लिए ऐशो-आराम से तात्पर्य है गाड़ी, बंगला, घूमना, फिरना, कपडे आदि। लेकिन जिनके पास यह सब हैं उनमें से कुछ के लिए लाइफस्टाइल ओर ज्यादा ऊँची हैं, जिनकी लाइफस्टाइल को देखकर किसी का भी माथा चकरा जाये। इस हाई लाइफस्टाइल में एक नाम हैं 'महँगी बिकनी' का। जहां सामान्य महिला एक ब्रा के लिए 500 रूपये खर्च करने में सोचती हैं। वहीँ इस आलिशान लाइफस्टाइल के चलते कई ऐसी बिकनी हैं जिनकी कीमत लाखों के साथ करोड़ों में भी हैं। तो आज हम आपको उन महँगी बिकनी और उनकी कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन महँगी बिकनी के बारे में।

* सुसान रोजेन की डायमंड बिकिनी : सुसान रोजेन और स्टिंमेट्ज़ की बनाई हुई डायमंड से बनी ये लॉन्जरे पीस बिकिनी कम और इनरवेयर जूलरी ज्यादा लगती है। 150 कैरेट से भी ज्यादा की डी फ़्लावलेसे डायमंड के साथ ये पीस दुनिया की सबसे कीमती बिकिनी है। जिसकी कीमत है 30 मिलियन डॉलर है।

* मौली सिम्स ब्रा : इसे बनाया था सुसन रोसेन ने। इसे पहनने वाले भाग्यशाली मॉडल ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि इसके शूट के दौरान वो इतनी नर्वस हो गयी थी कि उनके पसीने छूट गए। वैसे इस ब्रा को इतना बेशकीमती बनाते हैं इस पर बने डायमंड्स जो हर शेप और साइज़ के हैं। जिसकी कीमत है 20 मिलियन डॉलर है।

* विक्टोरिया सीक्रेट की रेड हॉट फंतासी ब्रा और पैंटीज : 2000 में आए खूबसूरत क्रिम्सन ब्रा और पैंटी का ये सेट रेड सैटिन के बेस से बना था, जिसे 1300 जेम्स्टोन्स से सजाया गया था। इसके अलावा इसमें 300 कैरेट के थाई रूबी भी लगे थे। उस वक्त इस रेड हॉट फंतासी ब्रा सेट ने गिनीज बुक ऑफ़ वल्र्ड रिकॉर्ड में अब तक के सबसे असाधारण और महंगे अंडरवेयर के रूप में अपना नाम दर्ज कराया था। लॉन्जरे की कीमत थी 15 मिलियन डॉलर थी।

* स्टार ब्रा : 1200 श्रीलंकन माणिकों से बनी ये ब्रा आपने लिओनार्डो डिकैप्रिओ की फ़िल्म 'Wolf of Wall Street' में देखी होगी। जिसकी कीमत है 15 मिलियन डॉलर है।

* विक्टोरिया सीक्रेट डायमंड ब्रा : इस ब्रैंड ने अपने 2001 के फंतासी कलेक्शन को डायमंड से जड़ी हुई ब्रा के साथ लॉन्च किया। इस ब्रा को शोकेस किया शो की एंजेल और सुपर मॉडल हैदी क्लम ने। ब्रा के कप्स डायमंड्स और पर्ल व्हाइट बेस से कवर्ड थे। इसकी कीमत 2।5 मिलियन डॉलर थी और ये उस वक्त की सबसे कीमती ब्रा में गिनी गई थी। जिसकी कीमत है 12।5 मिलियन डॉलर है।