ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी शराब, कीमत आपकी सोच से परे

आजकल देखा जाता हैं कि शादी हो या पार्टी शराब का सेवन एक फैशन सा बन गया हैं। आजकल इसे स्टेटस सिंबल माना जाने लगा हैं और इसके लिए लोग महँगी से महँगी शराब का सेवन करना पसंद करने लगे हैं। आपने वह तो सुना ही होगा कि शराब का सेवन इंसान को एक दिन कंगाल कर देता हैं लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी शराब बताने जा रहे हैं जिन्हें बिना पिए केवल खरीदकर ही आदमी कंगाल हो जाए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ महंगी शराबों के दामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

टकीला ले .925

जिस बोतल में इसकी पैकेजिंग होती है उसमें 6400 हीरे जड़े होते हैं। इसे मेक्सिको में सबसे पहले लॉन्च किया गया। लेकिन इसे किसी ने आज तक नहीं खरीदा। तो इस वजह से इसकी असल कीमत का पता नहीं चल सका।

अममांड डी ब्रिगनैक मीडास

इसे दुनिया के सबसे महंगी शैम्पेन में गिना जाता है। इसकी बॉटल का बड़ा साइज ऊंची कीमत की एक बड़ी वजह है। इसकी कीमत एक करोड़ चालीस लाख से ज्यादा है।

डीवा वॉडका

कहते हैं ये नेलपॉलिश सी टेस्ट करती है। इसकी बॉटल के अंदर बीचोबीच स्वरोस्की के क्रिस्टल लगे होते हैं। इन क्रिस्टल्स को ड्रिंक में मिलाकर पिया भी जा सकता है।

डैलमोर 62

इसे दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की माना जाता है। ये इतनी महंगी कि आज तक इसकी केवल बारह बोतलें ही बनाई गई हैं। कीमत- एक करोड़ चालीस लाख से भी ज्यादा।

पेनफोल्ड्स एम्पूल

ये सबसे महंगी रेड वाइन है। पेन की शेप जैसी बॉटल में आने वाली ये वाइन एक करोड़ ग्यारह लाख तक की है।