दुनिया के खूंखार और अजीबो-गरीब जानवर जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

भगवान ने दुनिया की उत्पति कई विविधताओं के साथ की हैं। जिस तरह से धरती पर विभिन्न स्वभाव और शारीरिक संरचना वाले इंसान हैं, उसी तरह से धरती पर कई तरह के जीवों की भी उत्पति की गई हैं जिनकी संरचना भी अजीब हैं और उनका स्वभाव भी। आज हम कुछ ऐसे अजीबो-गरीब जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। क्योंकि इन जानवरों को ढूंढने में वैज्ञानिको को कई साल लग गए और इतना ही नहीं इन्हें ढूंढने के बाद भी इनके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त नहीं की जा सकीं। तो आइये जानते हैं इन अजीबो-गरीब जानवरों के बारे में।

* Hallucigenia


इस जानवर के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिको ने 50 साल तक रिसर्च किया जिसके बाद भी ये नहीं पता चल पाया कि इसका सिर और पैर किधर है। इसका शरीर का ऊपरी हिस्सा कांटेदार था जो कि इसे दूसरे जानवरों से बचने में मदद करता था। वहीं इसके नीचे वाले हिस्से में लगे कांटे इसको चलने में मदद करते है। बता दें कि इसका आकार एकदम हमारे उंगली जितना ही था।

* Meganeura

ये जानवर बिल्कुल ड्रेगन फ्लाई की तरह था जिसका आकार 26 इंच था और ये दिखने में एकदम कीड़े की तरह था। बता दें कि ये बिल्ली जैसे साइज़ के जानवर को भी अपने साथ उड़ा कर ले जा सकता था। इस जानवर के जो जीवाश्म मिलें उसी से वैज्ञानिकों को ये पता चला।

* Arthropleura

ये देखने में काफी खतरनाक और अजीब सा लग रहा था ये एक रेंगने वाला जानवर था जो कई सालों पहले हमारी पृथ्वी पर रहता था। इसका आकार 8 फीट तक हो सकता था इसकी त्वचा काफी मोटी थी जो इसके लिए कवच का काम करती है। इनके मात्र एक डंक से किसी भी इंसान की 1 सेकंड में मौत हो सकती है।

* Hammaerhead salamander

इसका पाता सबसे पहले 2004 में चला था। इस जानवर का सिर एकदम हथोड़े जैसा था लेकिन अभी तक ये पता नही चल पाया कि ये है क्या। कुछ समय पहले इसे जापान में दिखा।

* Saber toothed tiger

ये देखने में बिल्कुल शेर की तरह था इसकी प्रजाति शेर से मिलती जुलती थी। जिसके बाहर निकला दांत उसे सबसे अलग बनाता है। ये अभी कुछ ही सालों पहले नार्थ अमेरिका में देखा गया था।