VIDEO : महिला ने एक मिनट में कर डाला ऐसा कारनामा की बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कुछ लोग होते हैं जो अपने जुनून के लिए जाने जाते हैं और कई बार ऐसा कारनामा कर बैठते हैं कि यह दूसरों को भी सोचने पर मजबूर कर देता हैं। ऐसी ही एक जुनूनी महिला हैं ब्रिटेन की लिआ शुटकेवेर जिसे सबसे तेज खाने के लिए जाना जाता हैं और वे इसके चलते अपने नाम कई रिकार्ड्स भी कर चुकी हैं। इसी कड़ी में अब महिला ने एक मिनट में कुछ ऐसा कर डाला हैं कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया हैं जिसका वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने डाला हैं। दरअसल, लिआ ने एक मिनट में इतने चिकन नगेट्स खा लिए कि नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। लिआ ने एक मिनट में सबसे ज्यादा 19 चिकन नगेट्स खाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आखिर लिआ कैसे चिकन नगेट्स को इतने कम समय में आसानी से खा लेती हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके नाम पहले ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसमें तीन मिनट में सबसे ज्यादा चिकन नगेट्स खाने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है। लिया ने तीन मिनट में 775.1 ग्राम चिकन नगेट्स खाया था। इसके अलावा 2019 में उन्होंने सबसे तेज तीन मिंस पाई खाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसी साल 7.80 सेकंड में उन्होंने तीन अचार वाले अंडे खाकर रिकॉर्ड बनाया था।

लिआ के नाम और भी कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने 2019 में बिना हाथ लगाए 21.95 सेकंड में सबसे तेज मफिन खाने का रिकॉर्ड बनाया था। फिर 2020 में बिना हाथ लगाए 20 मार्शमैलो खाने का रिकॉर्ड बनाया था। इसी साल एक मिनट में सबसे ज्यादा 8 टमाटर खाकर भी दुनिया को चौंकाया था। लिआ बताती हैं कि उन्हें छोटी उम्र से ही तेज खाने की आदत है। जब वे 23 साल की थीं, तब एक रेस्टोरेंट में उन्होंने अपने भाई को चैलेंज किया था। इसके बाद से ही वे फास्ट ईटिंग की कोशिश करती रहती हैं। आज उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं।