इस देश में घटी थी अनोखी घटना, एक घंटे के अंदर बने थे तीन राष्ट्रपति

हर देश की अपनी राज व्यवस्था होती हैं उसके अनुसार ही देश के पदों की प्रक्रिया होती हैं। देश का राष्ट्रपति पद बड़ी महत्ता रखता हैं और उस पर बने रहने की भी एक प्रक्रिया होती हैं। लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि एक घंटे के अंदर कई राष्ट्रपति बने हो। ऐसा ही कुछ देखने को मिला था उत्तरी अमेरिका में बसे मेक्सिको देश में जहाँ महज एक घंटे के अंदर कुछ ऐसा हुआ था कि तीन-तीन राष्ट्रपति बन गए थे। इस देश को दुनिया का 14वां सबसे बड़ा राष्ट्र माना जाता है। साथ ही इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक भी माना जाता है।

इस देश का नाम है मेक्सिको। घटना आज से 106 साल पहले की है यानी 1913 की। 19 फरवरी का दिन था। तब राष्ट्रपति थे फ्रांसिस्को आई मैडेरो। उनके राष्ट्रपति पद से हटने के एक घंटे के अंदर ही पेड्रो लस्कुरिन राष्ट्रपति बने, लेकिन उन्होंने कुछ ही मिनटों में अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद विक्टोरियानो हुएर्टा राष्ट्रपति बने। पेड्रो लस्कुरिन महज 26 मिनट के लिए राष्ट्रपति बने थे। यह एक विश्व रिकॉर्ड है।

अब आइए जानते हैं मेक्सिको के बारे में कुछ खास और रोचक बातें। आपको शायद ही यह पता हो कि दुनिया का सबसे पुराना पेड़ इसी देश में है, जिसका नाम है मॉन्टेजूमा साइप्रस। यह पेड़ करीब 2000 साल पुराना है, जिसकी लंबाई करीब 40 फीट है।

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा ज्वालामुखी भी मेक्सिको में ही है, जिसका नाम क्यूस्कोमेट है। यह ज्वालामुखी प्यूबला शहर में स्थित है। यह 13 फीट लंबा और 23 मीटर चौड़ा है। यहां काफी संख्या में लोग घूमने और ज्वालामुखी को करीब से देखने के लिए आते हैं।

इसी देश में एक प्राचीन पिरामिड भी है, जिसे चिचेन इत्जा के नाम से जाना जाता है। इस दुनिया के सात अजूबों में शामिल किया गया है। माना जाता है कि चिचेन इत्जा पिरामिड को माया सभ्यता के लोगों ने बनाया होगा।